भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी का पदभार चितरंजन महापात्र ने 15 जुलाई को ग्रहण कर लिया है।चितरंजन महापात्र को इस्पात उत्पादन, संयंत्र संचालन और तकनीकी प्रबंधन में दो दशकों से अधिक का अनुभव है। बोकारो स्टील प्लांट में उनके नेतृत्व में उत्पादन क्षमता और संचालन कुशलता में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। माना जा रहा है कि उनके कुशल नेतृत्व से भिलाई स्टील प्लांट को उत्पादन और दक्षता दोनों स्तरों पर नई दिशा मिल सकती है।चितरंजन महापात्र भिलाई इस्पात साइंस का निर्देश प्रभारी के पहले बोकारो स्टील प्लांट में अधिशासी निर्देशक के पद पर कार्यरत थे । भिलाई इस्पात संयंत्र के नई दिशा में नए निदेशक प्रभारी चितरंजन महापात्र से संयंत्र के कर्मचारियों के अलावा भिलाई वासियों भी काफी उम्मीद रखे हुए हैं।





