बिलासपुर में बर्ड फ्लू अलर्ट मुर्गी अंडे की बिक्री पर लगी रोक

Spread the love

बिलासपुर जिले के इन क्षेत्रों में प्रशासन ने बनाए कंट्रोल जोन।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर शहर में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के उपरांत बिलासपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर आ गया है। संक्रमण की पुष्टि होते ही कलेक्टर ने सख्त दिशा निर्देश जारी करते हुए प्रभावित क्षेत्रों में कई गतिविधियों पर तत्काल रोक लगा दी गई है।प्रशासन ने एक किलोमीटर के दायरे को संक्रमित जोन और 10 किलोमीटर क्षेत्र को सर्विलांस जोन घोषित किया है। संक्रमित जोन में रामकृष्ण परमहंस नगर और विद्यासागर नगर वार्ड शामिल हैं, जहां विशेष निगरानी रखी जा रही है।जारी आदेश के मुताबिक, इन क्षेत्रों में सभी तरह की पोल्ट्री गतिविधियों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। मुर्गी और अंडे की बिक्री, परिवहन और भंडारण पर रोक के साथ-साथ पोल्ट्री दुकानों को अस्थायी रूप से बंद करने और डोर टू में डोर डिलीवरी सेवाएं भी रोक लगा दी गई हैं। प्रशासन ने साफ कहा है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए शहर में चेकपोस्ट बनाकर पोल्ट्री उत्पादों और पक्षियों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है। स्वास्थ्य और पशुपालन विभाग को भी सतर्क किया गया है। पोल्ट्री फार्म में काम करने वाले कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच के निर्देश दिए गए हैं, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है और हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से दूर रहें, नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध स्थिति की तुरंत जानकारी दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *