बंगाली दुर्गा पूजा का पहला दिन महाषष्ठी आइए जानते हैं पुूजा विधि विधान शुभ मुहूर्त …

Spread the love

शारदीय नवरात्र का पर्व शुरू हो चुका है। ये पर्व हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में भक्त मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती हैं। ये त्योहार पूरे देश में मनाया जाता है, लेकिन अलग-अलग हिस्सों में इसका स्वरूप अलग होता है। कहीं गरबा और डांडिया होता है, तो कहीं माता की चौकी और जागरण। देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में इसे दुर्गा पूजा के रूप में मनाते हैं। बंगाली दुर्गा पूजा की सबसे खास बात ये होती है कि इसका आरंभ अश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नहीं बल्कि षष्ठी तिथि से होता है। दरअसल, बंगाल आदि राज्यों में माना जाता है कि मां दुर्गा अश्विन मास के शुक्ल पक्ष में अपने बच्चों के साथ कैलाश से धरती पर अपने मायके आती हैं। ये पर्व एक बेटी के अपने मायके आने का माना जाता है। आइए जानें इस पर्व से क्या मान्यताएं जुड़ी हैं और इस साल इसकी शुरुआत किस दिन से हो रही है।

28 सितंबर 2025 रविवार को दुर्गा पूजा का पहला दिन .. महाषष्ठी है, जिसकी शुरुआत सुबह 6:08 बजे से 10:30 बजे के बीच मूर्ति स्थापना के शुभ मुहूर्त में होगी. इस दिन बिल्व निमंत्रण और पंडाल सजाने की परंपरा निभाई जाती है और मां कात्यायनी की पूजा की जाती है. चौघड़िया के अनुसार, दिन का शुभ समय 6:08 AM से 7:41 AM तक है, जबकि शुभ-उत्तम चौघड़िया 10:41 AM से 12:11 PM तक रहेगा.

दुर्गा पूजा की परंपराएं … बंगाली शारदीय दुर्गा पूजा पांच दिनों का पर्व है और इसमें पंचमी तिथि पर मां को बिल्व निमंत्रण भेजकर आमंत्रित किया जाता है। दुर्गा पूजा में कलश स्थापना प्रतिपदा के दिन नहीं पंचमी तिथि पर होती है। इसके बाद से दुर्गा पूजा का पर्व शुरू हो जाता है। षष्ठी तिथि के दिन कल्पारंभ, अकाल बोधन, आमंत्रण और अधिवास होता है। वहीं, सप्तमी तिथि पर कोलाबौ होता है और अष्टमी तिथि के दिन 12 बजे भोग आरती होती है। संधि पूजा की जाती है। नवमी के दिन महानवमी, दुर्गा बलिदान और नवमी होम होता है। दशमी इस पर्व का अंतिम दिन होता है। इस दिन सिंदूर खेला की रस्म की जाती है। महिलाएं इस दिन मां दुर्गा के चरणों में जो सिंदूर अर्पित करती हैं उसी को पूरी साल लगाती हैं। इसके बाद एक दूसरे को सिंदूर लगाती हैं और इसका उत्सव मनाती हैं, जिसे सिंदूर खेला कहते हैं। इसके बाद मां को विदा कर विसर्जित कर दिया जाता है।

“इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *