11 मार्च : चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है जो तब घटती है जब पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य के बीच आ जाती है, जब चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया से ढक जाता है तो इसे पूर्ण चंद्र ग्रहण कहते हैं। पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने पर चांद सूर्ख लाल दिखने लगता है और ब्लड मून कहलाता है। साल का पहला चंद्र ग्रहण होली पर 14 मार्च को लगने वाला है। होली फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर मनाई जाती है। ऐसे में चंद्र ग्रहण भारत के समयानुसार 14 मार्च, शुक्रवार को लगने वाला है। भारत के समयानुसार इस चंद्र ग्रहण का समय सुबह 9 बजकर 27 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक है। वहीं चंद्र ग्रहण पूरी तरह खत्म होने का समय होली की दोपहर साढ़े तीन बजे तक होगा। भारत से नजर आएगा चंद्र ग्रहण जिस समय चंद्र ग्रहण लग रहा है उस समय भारत में सुबह हो रही होगी, ऐसे में इस चंद्र ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा, यह ब्लड मून ऑस्ट्रेलिया, वेस्टर्न अफ्रीका, यूरोप, प्रशांत महासागर, अटलांटिक, आर्कटिक महासागर, नॉर्थ अमेरिका और साउथ अमेरिका से नजर आएगा।
14 मार्च को चाँद लाल रंग का दिखेगा, होली के दिन पड़ेगा पूर्ण चंद्रग्रहण, क्या भारत में दिखाई देगा ‘ब्लड मून’.. सूतक मान्य होगा या नहीं।
