भिलाई ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारी 54 वर्षीय उत्तम पारडे अब नहीं रहे, 25 जनवरी को निकलेगा निवास से अंतिम यात्रा

Spread the love

उनकी अंतिम यात्रा वर्तमान निवास सड़क 2 शांति नगर भिलाई से दिनांक 25 जनवरी को सुबह 11.30 बजे रामनगर मुक्ति धाम के लिए निकलेगी। सामाजिक कार्यकर्ता सुमन शील सहित भिलाई के कई गणमान्य लोगों ने दी है श्रद्धांजलि ।

भिलाई पंडित रवि शंकर शुक्ल मार्केट पावर हाउस एवं वर्तमान शांति नगर सड़क 2 निवासी तथा ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारी 54 वर्षीय श्री उत्तम पारडे का निधन 24 जनवरी दोपहर 12 बजे हो गया। जानकारी के अनुसार उनका अचानक 5 दिन पहले तबियत खराब होने पर उन्हें आरोग्य अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान आज डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से उनके समाज एवं मित्रों में शोक की लहर है। हसमुख और मिलनसार उत्तम पारडे ओम धर्म सेवा एवं जनकल्याण समिति कांवड़ यात्रा सावन महोत्सव के 5 बार अध्यक्ष रहे हैं। स्व. उत्तम पारडे श्रीमती रेणुका पारडे के पति तथा कु पूजा, प्रिआंसू पारडे, पीयूष पारडे के पिता तथा व्यापारी अशोक पारडे, धनराज पारडे के सबसे छोटे भाई थे। उनके निधन पर सामाजिक कार्यकर्ता सुमन शील, पंडित रविशंकर शुक्ल मार्केट व्यापारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कौशिक, पूर्व उपाध्यक्ष करुणाकर कौशिक, कोषाध्यक्ष संतोषी मनी, निर्मल पुष्कर, दलजीत सिंह, अवतार सिंह, जुल्फिकार अली, मोहन रेड्डी, प्रमोद शर्मा, त्रिनाथ प्रधान, नगर निगम भिलाई के हरिओम गुप्ता, कैलाश कुहीकर , ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी सुजीत शील सहित अनेकों ने शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *