भिलाई नगर कालीबाड़ी सेक्टर 6 में मंत्रोच्चार के साथ 101 ज्योति कलश की गई स्थापना

Spread the love

पंडित मानस मिश्र ने मंत्रोचार का उच्चारण कर विधिवत पूजा कर कलश की स्थापना कर तेल और घी के ज्योत जलवाए। मनोकामना ज्योति कलश की स्थापना के अवसर पर छत्तीसगढ़ बंगाली मित्र समाज के प्रदेशाध्यक्ष सुमन शील, कालीबाड़ी समिति के संजय दत्ता, अजय सिन्हा, आलोक सिन्हा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

भिलाई नगर कालीबाड़ी सेक्टर 6 में 19 मार्च को मंदिर ज्योति कलश कक्ष परिसर में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुई। शाम करीब 6 बजे पंडित मानस मिश्र द्वारा विधि-विधान से पूजा अर्चना करने के पश्चात ज्योति कलश की स्थापना की, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। पंडित मानस मिश्र के साथ उपस्थित पुजारियों ने पारंपरिक विधि से ज्योति कलश स्थापित कराया। इस दौरान मंदिर परिसर में गूंजते मंत्र, घंटियों, उलू की आवाज और शंखध्वनि ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने अपने अपने दीप प्रज्वलित कर मां दुर्गा से सुख-समृद्धि, शांति और परिवार के कल्याण की कामना की। ज्योति कलश स्थापना के साथ ही चैत्र नवरात्रि पर्व का उत्साह साफ नजर आया।

चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के शुभ अवसर पर भिलाई नगर कालीबाड़ी सेक्टर 6 में छत्तीसगढ़ बंगाली मित्र समाज के प्रदेशाध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुमन शील ने अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित कर तथा मां दुर्गा के सामने प्रार्थना करते हुए प्रदेश एवं परिवार के लिए सुख समृद्धि शांति की कामना की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीमती पिंकी सिन्हा, झरना कवड़, मनीदीपा, मिताली दासगुप्ता, काजल चौधरी सहित अनेकों मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *